KORBA : पीएम आवास योजना अंतर्गत रिक्त संविदा पदों हेतु प्रारंभिक सूची हुई जारी

        • सूची के संबंध में 13 नवंबर तक कर सकते हैं दावा आपत्ति प्रस्तुत

        कोरबा (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत रिक्त संविदा पद जिला समन्वयक-01, सहायक अभियंता-01, सहायक प्रोग्रामर-01, लेखापाल-01 सहायक ग्रेड 03- 01 पद तथा जनपद स्तर के विकासखण्ड समन्वयक-04 पद एवं तकनीकी सहायक-04 पद की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत प्रारंभिक सूची जारी की गई है, जिसे जिले की वेबसाइट www.korba.gov.in पर देखा तथा डाउनलोड किया जा सकता है एवं जिला पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। जारी प्रारंभिक सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थी 13 नवंबर शाम 05 बजे तक स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् किसी भी माध्यम से प्राप्त दावा आपत्ति स्वीकार/मान्य नहीं होगा।



                Hot this week

                कोरबा: कलेक्टर एवं एसपी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

                कटघोरा-अंबिकापुर एनएच घाट क्षेत्रों में क्रैश बैरियर और पर्याप्त...

                रायपुर : नारायणपुर के 17 दिव्यांगजनों की जिंदगी में आया नया उजाला

                क्रीड़ा परिसर जगदलपुर में आयोजित शिविर में मिले कृत्रिम...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण और खुशियों की चौपाल

                स्वास्थ्य, स्वच्छता और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई...

                Related Articles

                Popular Categories