Friday, February 13, 2026

              KORBA : शिवाजी नगर डांडिया उत्सव समिति द्वारा गरबा आयोजन की तैयारी शुरू, समिति द्वारा पास व्यवस्था खत्म की गई

              कोरबा (BCC NEWS 24): शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा के दौरान मां भगवती की आराधना के साथ-साथ डांडिया एवं गरबा उत्सव का अपना एक अलग महत्व है, नवरात्रि के दौरान हर आयु वर्ग के लोगों में अलग उत्साह का संचार होता है. गरबा डांडिया उत्सव की परंपरा को आगे बढाते हुए शिवाजी नगर गरबा डांडिया उत्सव समिति के द्वारा भव्य आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है. 30 वर्ष पूर्व शिवाजी नगर के प्रांगण में शुरू हुआ गरबा डांडिया उत्सव आज पूरे जिले में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है. गरबा डांडिया उत्सव के दौरान कॉलोनी सहित पूरे जिले के लगभग 600 से अधिक लोग मैदान में डांडिया करके मां भगवती की आराधना करते हैं.

              इस बार शिवाजी नगर डांडिया गरबा उत्सव समिति ने बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है डांडिया उत्सव के दौरान पास व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म कर दिया है.एवं डांडिया गरबा करने वालों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा. समिति के सदस्यों ने बताया कि मातृशक्ति देवी की आराधना पूर्ण सात्विकता एवं परंपरागत ढंग एवं शांति से आपके सहयोग से संपन्न किया किया जाएगा आप सभी सादर आमंत्रित हैं


                              Hot this week

                              रायपुर : सुगम यातायात और फास्ट ट्रैफिक के लिए बीते दो वर्षों में 15 फोर-लेन सड़कों के लिए 644.18 करोड़ स्वीकृत

                              ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की सड़कें शामिलरायगढ़-लोइंग-महापल्ली मार्ग...

                              रायपुर : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

                              योजनाओं के क्रियान्वयन, श्रमिकों की सुरक्षा पर विशेष फोकसरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories