कोरबा: फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित…

              • 05 जनवरी को सायं 4ः30 बजे जिला कार्यालय सभाकक्ष में होगा प्रेस कांफ्रेंस

              कोरबा (BCC NEWS 24): फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के संबंध में आयोग द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 किया जाएगा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्धारित कार्यक्रम व निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन की जानकारी प्रदाय किये जाने हेतु कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में 05 जनवरी 2024 को सायं 4ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories