कोरबा : जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141 वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

              कोरबा (BCC NEWS 24): देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का स्मरण जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा एवं ग्रामीण द्वारा आज उनकी 141 वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पार्टी जनों ने डॉ. प्रसाद के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके राष्ट्रीय योगदान को याद किया। जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने जिम्मेदारी पूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। इस दौरान उन्होने अपनी विशिष्ट क्षमता का प्रदर्शन करते हुए भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य किया। वे अपने योगदान के माध्यम से देशवासियों के हृदय में सदियो तक जीवंत बने रहेगें।

              ब्लॉक कांग्रेस कोरबा अध्यक्ष संतोष राठौर ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर रोशनी डालते हुए उन्हें कुशल राजनेता, प्रशासक, दूरदृष्टा और इनसे परे सबसे बेहतर इंसान निरूपित किया। उन्होने कहां डॉ. प्रसाद ने नये भारत के प्रथम संवैधानिक प्रमुख के रूप में जिस तरह गुरूत्तर दायित्व निभाया, वह हर युग के लिए प्रेरणादायी होगा।

              ब्लॉक कांग्रेस दर्री अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि देश को आजादी के बाद इसे कई मायनो मे नयी चुनौतियो से निपटना था। इस दिशा मे हमारे राष्ट्रपति ने पूरी दृढ़ता से काम किया और भारत को नयी पहचान दी। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. शाहिद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि डॉ प्रसाद ने भारत के लिए जो योगदान दिया है, वह नयी पीढ़ी के लिए मिसाल है। उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नारायण कुर्रे, गिरधारी बरेठ, लखन लाल सहिस, बसंत चन्‍द्रा, द्रोपती तिवारी, शांता मंडावे, माधुरी धु्रव, टिकी महंत, हाजी इकबाल दयाला, त्रिवेणी मिरी, प्रीतम कटकवार, पी डी महंत दरोगा दास महंत, ज्ञानचंद, नरायण अग्रवाल एवं सुरेश कुमार अग्रवाल ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्हे स्मरण कर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories