KORBA : आदर्श आदिवासी कोसा कृमि पालन उद्योग सहकारी समिति कुदरीखार के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

          कोरबा (BCC NEWS 24): आदर्शआदिवासी कोसा कृमि पालन उद्योग सहकारी समिति मर्यादित कुदरीखार पंजीयन क्रमांक 101 विकासखंड कोरबा जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी सुभद्रा सिदार द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 24 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक समिति कार्यालय में प्रस्तुत किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) एवं वैध नामांकन पत्रांे की सूची का प्रकाषन 25 अगस्त, नामांकन पत्रों की वापसी तथा चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाषन एवं चिन्हों का आबंटन 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे से की जायेगी। सोसायटी की विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान 31 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना की जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया 06 सितंबर 2026 को दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक समिति कार्यालय में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए समिति के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।



                    Hot this week

                    KORBA : एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

                    कोरबा (BCC NEWS 24): सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम...

                    Related Articles

                    Popular Categories