KORBA : ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती हेतु अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी

          • दावा आपत्ति 29 जनवरी तक आमंत्रित

          कोरबा (BCC NEWS 24): एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) के निगम क्षेत्र में अांगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 एवं सहायिका के 03 रिक्त पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे जिसकी जांच एवं परीक्षण उपरांत अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी कर दी गई है।  मूल्यांकन पत्रक पर दावा आपत्तियां 20 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक आमंत्रित  की गई है। इच्छुक आवेदिकाएं कार्यालयीन दिवस पर प्रातः 10ः00 से 5ः30 बजे तक परियोजना कार्यालय में अपनी दावा आपत्तियां जमा कर सकती हैं। मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय तथा नगर निगम कोरबा एवं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के सूचना पटल पर देखे जा सकते है। इसके अतिरिक्त संबंधित वार्ड के पार्षदगणों को एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में भी मूल्यांकन पत्रक उपलब्ध कराये गये है जिससे समस्त आवेदिकाओं तक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके ।



                    Hot this week

                    रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक कल 25 अगस्त को

                    बैठक में संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी सहित...

                    रायपुर : बिहान ने बदली संगीता की तकदीर : हुनर बना रोजगार, आज हैं ‘लखपति दीदी’

                    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की महिला सशक्तिकरण पहल से...

                    Related Articles

                    Popular Categories