कोरबा : जनसमस्या निवारण का आयोजन 16 अगस्त से…

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिले में 16 अगस्त से जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन विभिन्न विकासखण्डों  में प्रारंभ किया जा रहा है। शिविर में आम नागरिकों कीसमस्याओं को सुनने के साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ उठाने ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम अमझर में 16 अगस्त को, करतला ब्लॉक के ग्राम घिनारा में 30 अगस्त को, पाली ब्लॉक के सपलवा में 13 सितंबर को, पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पाली में 27 सितंबर को, कोरबा ब्लॉक के ग्राम नकिया में 11 अक्टूबर को, करतला ब्लॉक के ग्राम कोथारी में 25 अक्टूबर को, पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम जलके में 08 नवंबर को, कटघोरा ब्लॉक के ग्राम रंजना में 22 नवंबर को, कोरबा ब्लॉक के ग्राम चिर्रा में 13 दिसंबर को तथा पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम मोरगा में 27 दिसंबर को किया जाएगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने संबंधित क्षेत्र के जनपद सीईओ को जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं का पहुंचाने तथा उनकी समस्या का निराकरण के निर्देश दिए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : जिले के दूरस्थ गांव चिंगनार में लगा जनसमस्या निवारण शिविर

                              ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभसांसद और विधायक...

                              रायपुर : दो खाद दुकानों की बिक्री 21 दिन के लिए प्रतिबंधित

                              खाद वितरण में गड़बड़ी का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत

                              राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक – अरुण साव

                              उप मुख्यमंत्री गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट के...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल

                              आत्मविश्वास और सम्मान की नई पहचानरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories