KORBA: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में ओड़िशा से करेगी प्रवेश, रायगढ़-खरसिया होते हुए कोरबा पहुंचेगी

              कोरबा (BCC NEWS 24): राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में ओड़िशा से प्रवेश करेगी। यह यात्रा रायगढ़, खरसिया, कोरबा, तारा-उदयपुर अंबिकापुर और रामानुजगंज होते हुए निकलेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय को छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संचालन के लिए रूट समिति का चेयरमेन एवं पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद विकास उपाध्याय गुरूवार को कोरबा निरीक्षण हेतु पहुंचे। उन्होेंने बताया कि प्रदेश में यात्रा प्रवेश द्वार से यात्रा मार्ग रायगढ़ से खरसिया, खरसिया से कोरबा, कोरबा-कटघोरा से तारा, तारा-उदयपुर से अंबिकापुर, राजपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज इत्यादि मार्गों की समीक्षा व निरीक्षण के लिए इन्हें जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में आज कोरबा से गुजरने वाले मार्ग का निरीक्षण करने पहुँचे थे।

              इस दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, एवं विकास उपाध्याय ने कांग्रेस के पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, श्याम सुंदर सोनी, सपना चौहान, उषा तिवारी, सत्येन्द्र वासन, कुसुम द्विवेदी, विकास सिंह, डा. एल.पी. साहू, पालुराम साहू, कृपाराम साहू, दुष्यंत शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, पियुष पाण्डेय, राकेश पंकज, मुकेश राठौर, सुकसागर निर्मलकर, प्रदीप राय, बंटी शर्मा, सुरेश पटेल, बसंत चन्द्रा, सीताराम चौहान, बद्री किरण, राजेन्द्र सुर्यवंशी, अनुज जायसवाल, रवि चंदेल, मुन्ना साहू, के साथ खरसिया से कोरबा-कटघोरा-तारा-उदयपुर तक के मार्गाें का निरक्षण कर यात्रा के ठहराव व अन्य व्यवस्थाओं की रूप-रेखा तय किया गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : मेधावी बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

                               अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना श्रमिक परिवार के बच्चों के...

                              कोरबा : BALCO ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील

                              केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें संपर्क, संदिग्ध डोमेन...

                              Related Articles

                              Popular Categories