KORBA : योग संगम पोर्टल पर पंजीयन कर बनें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अभियान का हिस्सा

              पंजीकृत प्रतिभागियों को मिलेगा ऑनलाइन प्रमाण-पत्र, 21 जून को जिलेभर में होगा सामूहिक योगाभ्यास

              कोरबा (BCC NEWS 24): 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 07 बजे से 7.45 बजे तक जिले सहित पूरे प्रदेश में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग‘‘ निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में इस जन स्वास्थ्य अभियान से जुड़ने की अपील की गई है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अंतर्गत शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला एवं युवा समूहों सहित सभी नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागरिक एवं संस्थाएं ‘योग संगम पोर्टल’ पर पंजीयन कर सकते हैं।’ पंजीयन, आयोजन एवं सहभागिता संबंधी समस्त जानकारी https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam
               पर उपलब्ध है। कार्यक्रम के आयोजन उपरांत संबंधित फोटो एवं वीडियो पोर्टल पर अपलोड किए जाने पर प्रतिभागियों एवं संस्थाओं को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।

              आयुष मंत्रालय द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ’गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ स्थापित करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। इसके लिए देशभर में अधिक से अधिक लोगों को योग कार्यक्रम से जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले के नागरिक भी योग संगम पोर्टल पर पंजीयन कर इस राष्ट्रीय एवं ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बन सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी विभागों, स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वे योग दिवस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी योग से जोड़ें।


                              Hot this week

                              KORBA : वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ते कदम, नैनो उर्वरकों से सुधरी फसल की गुणवत्ता

                              पारंपरिक उर्वरकों से आगे बढ़कर अपनाई नई तकनीक, किसान...

                              KORBA : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सूचना

                              कोरबा (BCC NEWS 24): जिले में संचालित समस्त शासकीय,...

                              Related Articles

                              Popular Categories