KORBA : राशनकार्डों का नवीनीकरण 30 जून तक

              • मोबाइल ऐप के माध्यम से भी किया जा सकेगा राशनकार्ड का नवीनीकरण

              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित, निःशक्तजन तथा सामान्य (एपीएल) राशनकार्डों का नवीनीकरण के 30 जून 2024 तक किया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राशन कार्डधारियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए राशनकार्डो के समयबद्ध नवीनीकरण हेतु नया मोबाइल ऐप तैयार किया गया है जिसे राशनकार्डधारी अपने मोबाइल, उचित मूल्य दुकानों में संधारित टेबलेट, दुकान संचालक के पंजीकृत मोबाइल में खाद्य विभाग की वेबसाइट https://khadya.cg.nic.in/  से ऐप को डाउनलोड कर राशनकार्ड के नवीनीकरण हेतु आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं।

              उन्होंने बताया कि जिले में 21 जून 2024 तक कुल 336328 में 314581 राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 21747 राशन कार्ड का नवीनीकरण शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा। राशनकार्ड धारी सदस्य उचित मूल्य दुकान में जाकर अपना ई-केवाईसी की स्थिति की जांच कर सकते हैं तथा ई-केवाईसी न होने की स्थिति में अपने आधार कार्ड की सहायता से निर्धारित समय-सीमा तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स

                              शहर का ब्यस्त यातायात होगा तेज और सुव्यवस्थितलोक निर्माण...

                              KORBA : चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर संचालित हुए निगम के प्याऊ

                              कोरबा (BCC NEWS 24): बढ़ती गर्मी में राहगीरों, जरूरतमंदों...

                              रायपुर : खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति

                              पारदर्शी प्रबंधन और तकनीकी नवाचार से हासिल हुई सफलता रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories