KORBA : एनएचएम अंतर्गत विभिन्न पदों हेतु लिखित परीक्षाओं के परिणाम वेबसाइट पर अपलोड

              कोरबा (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 23 से 30 अगस्त तक स्टाफ नर्स, एएमएम, एमपीडब्ल्यू, नर्सिंग ऑफिसर, जुनियर सेक्रेटरी असिस्टेंट, संगवारी डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोग्राम एसोसिएट, एएमओ, फिजियोथेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट, लैब सुपरवाइजर, लेबोरेटरी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, ऑप्थेलमिक सहायक, लैब अटेंडेंट, सिक्युरिटी पर्सनल के विभिन्न पदों पर की जा रही संविदा भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। सभी परीक्षा शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा में आयोजित की गई।  अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, सीएमएचओ डॉ. एस. एन. केसरी द्वारा परीक्षा का लगातार निरीक्षण किया गया। उन्होंने  बताया कि एनएचएम अंतर्गत  आयोजित परीक्षा के परिणाम,ओएमआर शीट सहित वेबसाइट www.korba.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। इस संबंध में किसी तरह के दावा आपत्ति 5 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकती है।


                              Hot this week

                              रायपुर : रफ्तार और शक्ति का महासंग्राम

                              बस्तर की धरा पर संपन्न हुई खेलो इंडिया एथलेटिक्स...

                              KORBA : सेनेटरी वेस्ट सड़क में फेंकने पर पहली बार लगा संबंधित पर अर्थदण्ड

                              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर स्वच्छता के प्रति...

                              KORBA : स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

                              भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय...

                              Related Articles

                              Popular Categories