कोरबा: रिटायर्ड ASI के घर दूसरी बार चोरी, अपने बेटे की बारात लेकर गए हुए थे, चोरों ने 20 हजार कैश-लैपटॉप और कंप्यूटर पर किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

              कोरबा: जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के घर दूसरी बार चोरी की वारदात सामने आई है। यह घटना तब हुई जब एएसआई अपने बेटे की बारात लेकर गए हुए थे। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और सीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

              चोरी की यह वारदात बुधवार सुबह उनके आवास पर सामने आई। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मकान मालिक और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। मकान मालिक गलेटबिन कुमार ने पुलिस को फोन पर बताया कि उनके बेटे की शादी बालको स्थित साईं मंगलम भवन में हो रही है और वे मंगलवार रात बारात लेकर निकले थे।

              उन्हें सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर में 20 हजार रुपए नकद, लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी और मेहमानों का सामान रखा हुआ था। चोरी हुए सामान की सही जानकारी उनके घर लौटने के बाद ही पता चल पाएगी।

              पहले भी हो चुका है बड़ा नुकसान

              गलेटबिन कुमार कुछ माह पहले ही सेवामुक्त हुए हैं। जनवरी माह में भी उनके घर पर चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोरों ने करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया था। उस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

              डीवीआर लेकर फरार हुए चोर

              पहली चोरी के बाद मकान मालिक ने घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे। हालांकि, इस बार चोरों ने सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ की और डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) भी अपने साथ ले गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया और जांच में उनकी मदद ली जा रही है।

              इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे हैं और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मोर गांव मोर पानी अभियान से जल संरक्षण को मिलेगा नया आयाम

                              जनभागीदारी से जल संरचनाओं के निर्माण पर प्रशिक्षण सह...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026: बोकी-बरटोली शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

                              दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र एवं सहायक उपकरण वितरितहितग्राहियों...

                              Related Articles

                              Popular Categories