Saturday, February 14, 2026

              KORBA : नगरीय निकाय निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन हेतु रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी हुए नियुक्त

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में नगर पालिका निगम कोरबा सहित जिले की 03 नगर पालिक परिषद् एवं 02 नगर पंचायतों के निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न कराने हेतु रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नियुक्त अधिकारियों में नगर निगम कोरबा हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे, नगर पालिक परिषद दीपका हेतु एसडीएम राजस्व पोड़ी-उपरोड़ा श्री तुलाराम भारद्वाज, नगर पालिक परिषद बांकीमोंगरा हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर, नगर पालिक परिषद कटघोरा हेतु एसडीएम कटघोरा श्री रोहित कुमार सिंह, नगर पंचायत पाली हेतु एसडीएम पाली श्रीमती सीमा पात्रे तथा नगर पंचायत छुरीकला हेतु अतिरिक्त तहसीलदार श्री किशोर शर्मा शामिल हैं।

              सहायक रिटर्निंग अधिकारियों में नगर निगम कोरबा हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री गौतम सिंह, आयुक्त नगर निगम श्री आशुतोष पाण्डेय, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रूचि शार्दुल, अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा श्री अमित झा, तहसीलदार बरपाली श्री राहुल पाण्डेय, नगर पालिक परिषद दीपका हेतु तहसीलदार दीपका श्री अमित केरकेट्टा, मुख्य नगर पालिका परिषद अधिकारी दीपका श्री राजेश गुप्ता, नगर पालिक परिषद बांकीमोंगरा हेतु नायब तहसीलदार दीपका श्री बंदेराम भगत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपका सुश्री ज्योत्सना टोप्पो, नगर पालिक परिषद कटघोरा हेतु अतिरिक्त तहसीलदार कटघोरा श्रीमती प्रियंका चंद्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कटघोरा ज्ञानपुंज कुलमित्र, तहसीलदार हरदीबाजार श्री विष्णु पैंकरा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत पाली श्री पूर्णेन्दु तिवारी, नगर पंचायत पाली हेतु तहसीलदार अजगरबहार श्री मनहरण सिंह राठिया, नायब तहसीलदार कोरबा श्री दीपक पटेल शामिल हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर: बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली गति

                              प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था...

                              रायपुर: सौर सुजला योजना से आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी...

                              Related Articles

                              Popular Categories