कोरबा: राजस्व आपदा अधोसंरचना मद: 39.60 लाख रूपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण….

              कोरबा (BCC NEWS 24): राजस्व आपदा अधोसंरचना मद की राशि 39.60 लाख रूपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण दिनांक 06 सितम्बर 2023 दिन बुधवार को संध्या 04ः00 बजे राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के हाथों होगा। वार्ड क्र. 25 अंतर्गत मुड़ापार हेलीपेड के निकट ग्रेवयार्ड के पास मसीही समुदाय के लिए निर्मित सा. भवन का लोकार्पण राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतित्थ्य, सांसद ज्योत्सना महंत के गेस्ट ऑफ ऑनर, महापौर राजकिशोर प्रसाद के अध्यक्षता में तथा सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल, सपना चौहान, एमआईसी सदस्य संतोष राठौर, सुनीता राठौर, प्रदीप जायसवाल, पालुराम साहू, सुकसागर निर्मलकर, फुलचंद सोनवानी, वार्ड पार्षद शैलेन्द्र सिंह, पार्षद राजेन्द्र सूर्यवंशी, आशा जायसवाल, एल्डरमेन रूपा मिश्रा, आरिफ खान, अभिनव तिवारी, समाज प्रतिनिधी रवि बक्श, अनुराग, मोहित नाथ, डॉ. सुरेश रात्रे, डिक्सन मसीह, राजेश जोसेफ, प्रवीन मसीह के विशिष्ट आतित्थ्य में सम्पन्न होगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : बिना पंजीकरण प्रचार पर सीजीरेरा की सख्त कार्रवाई

                              “डेला रेसकोर्स एंड इंटरनेशनल पोलो क्लब” प्रोजेक्ट पर क्रय-विक्रय...

                              Related Articles

                              Popular Categories