कोरबा: दर्री में विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन करेंगे राजस्व मंत्री…

          कोरबा (BCC NEWS 24): राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल शनिवार 11 मार्च को दर्री क्षेत्र के वार्ड क्र. 47 एवं वार्ड क्र. 51 में विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन बतौर मुख्य अतिथि  के रूप में करेंगे। केरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत भूमिपूजन कार्यक्रमों की गेस्ट आफ आनर होंगी, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, एम.आई.सी.केसदस्यगण पार्षदगण, एल्डरमेनगण आदि अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे। पहला भूमिपूजन कार्यक्रम प्रातः 11 बजे वार्ड क्र. 47 स्थित जमनीपाली प्राथमिक शाला प्रांगण में तथा दूसरा भूमिपूजन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे वार्ड क्र. 51 सरदार वल्लभभाई पटेलनगर स्थित अग्रसेन भवन के पास रखा गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : चूजों से बढ़ेगी ग्रामीण परिवारों की आमदनी

                    मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से ग्रामीण परिवारों को...

                    Related Articles

                    Popular Categories