KORBA : शासकीय उचित मूल्य दुकानों में मनाया गया चावल उत्सव

            कोरबा (BCC NEWS 24): सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों में राशनकार्ड धारक हितग्राहियों को खाद्यान्न का नियमित एवं सुचारू वितरण सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक माह चावल उत्सव आयोजित किए जाने के संबंध में शासन द्वारा समय-समय पर निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने चावल उत्सव कार्यक्रम के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को संबंधित उचित मूल्य दुकानों में उपस्थित रहकर खाद्यान्न वितरण की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। 7 मई को कोरबा जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव का आयोजन किया गया। आगामी महीनों में भी प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हितग्राहियों को मई एवं जून माह का चावल एक साथ वितरित किया जा रहा है। जिले में आयोजित चावल उत्सव कार्यक्रम की फोटोग्राफ खाद्य विभाग की विभागीय वेबसाइट पर प्रत्येक माह अपलोड की जा रही हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories