कोरबा : रिवॉल्वर की नोक पर लूट, डेढ़ लाख रुपए और महंगी अंग्रेजी शराब ले भागे 3 नकाबपोश; CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

              कोरबा: जिले के गोपालपुर में डेढ़ लाख रुपए नगद और महंगी शराब लूट ली गई। नकाबपोश 3 लुटेरे शराब दुकान में पहुंचे और रिवॉल्वर की नोक पर नगद और शराब लूट ली। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

              दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि 3 लुटेरे शराब दुकान परिसर में घुसे। शराब दुकान बंद थी, ऐसे में उन्होंने चौकीदार को अपने झांसे में लिया। चौकीदार अजय केवट ने बताया कि सोमवार रात 10 बजे शराब दुकान बंद होने के बाद एक युवक पीछे की तरफ से आया। उसने अपने चेहरे पर गमछा बांधा हुआ था।

              कोरबा जिले के गोपालपुर में डेढ़ लाख रुपए नगद और महंगी शराब लूट ली गई।

              कोरबा जिले के गोपालपुर में डेढ़ लाख रुपए नगद और महंगी शराब लूट ली गई।

              नगद और शराब लूटकर ले गए आरोपी

              युवक शराब देने की जिद करने लगा। इस दौरान पीछे से 2 युवक और आए और रिवॉल्वर सीधे उसकी कनपटी पर लगा दिया। इसके बाद तीनों आरोपी दुकान के अंदर घुस गए और वहां रखे डेढ़ लाख रुपए नगद को लूट लिया। आरोपी महंगी अंग्रेजी शराब भी लूटकर ले गए।

              कोरबा जिले में शराब दुकान में लूट।

              कोरबा जिले में शराब दुकान में लूट।

              तीनों आरोपी बाइक से फरार

              तीनों के चेहरे पर नकाब बंधा हुआ था, इसलिए वो उन्हें नहीं पहचानता है। तीनों बाइक से फरार हुए हैं। दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि तीनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि वे किस ओर भागे हैं, इस बात का पता चल सके।

              वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

              वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

              अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

              उन्होंने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


                              Hot this week

                              कोरबा : मंदाकिनी के हाथों तुलसी TVS में NTORQ 150 का भव्य आगाज़, उमड़ा जनसैलाब

                              कोरबा (BCC NEWS 24): औद्योगिक नगरी कोरबा के ऑटोमोबाइल...

                              रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय में 20 अप्रैल को मनाया जाएगा अक्ती तिहार

                              कृषि मंत्री नेताम करेंगे मिट्टी और बीजों की पूजाकिसानों...

                              Related Articles

                              Popular Categories