कोरबा: चाकू और कट्टे की नोक पर लाखों रुपए की डकैती… घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को बंधक बनाया, फिर पैसे और गहने लेकर भागे बदमाश

        KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में चाकू और कट्‌टे की नोक पर डकैती का मामला सामने आया है। बदमाश अचानक से घर में घुसे थे। इसके बाद बुजुर्ग को बंधक बनाया। फिर अलमारी में रखे पैसे और गहने लेकर भाग गए हैं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

        एमपी नगर में राजकुमार निर्मलकर का परिवार निवास करता है। राजकुमार पत्नी, बच्चे और अपनी मां के साथ रहते हैं। शनिवार को राजकुमार अपनी पत्नी के साथ किसी के यहां दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

        लड़की को लेकर कमरे में गए

        बताया जा रहा है कि शनिवार रात को करीब 8 बजे राजकुमार की मां और बेटी घर पर अकेली थीं। उसी दौरान 4 बदमाश घर में घुस गए और बुजुर्ग महिला को चाकू और कट्‌टा दिखाया। फिर टेप और रस्सी से महिला को बांध दिया। इसके बाद लड़की को लेकर कमरे में गए। उससे अलमारी में रखे 5 लाख कैश और 5 तोला गहने निकलवाए। फिर वहां से भाग निकले।

        लाखों रुपए की डकैती

        बदमाशों के जाने के बाद लड़की ने किसी तरह से अपनी दादी को खोला। आस-पास के लोगों को सूचना दी। जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर राजकुमार की पत्नी भी रात को घर पहुंच गई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

        सीसीटीवी कैमरे के जरिए तलाश

        सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।



                Hot this week

                KORBA : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

                अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देशकोरबा (BCC NEWS...

                Related Articles

                Popular Categories