Monday, February 23, 2026

              KORBA : सफाई मित्र सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

              • घंटाघर स्थित सियान सदन में सफाई मित्रों को दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी, किया गया लाभांवित

              कोरबा (BCC NEWS 24): स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत आयोजित किए जा रहे स्वच्छता पखवाडे़ के तहत सियान सदन में सफाई मित्र सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सफाई मित्रों को केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें इन योजनाओं से लाभांवित किया गया।
              निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा घंटाघर स्थित सियान सदन में सफाई मित्र सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान निगम के नियमित सफाई कर्मचारियों, प्लेसमेंट के सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों तथा स्वच्छता से जुडे़ अन्य कामगारों को उनके लिए बनाई गई केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर जिन सफाई मित्रों, कामगारों के पास आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड आदि नहीं थे, उन्हें मौके पर ही कार्ड बनाकर उन्हें लाभांवित किया गया, साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि की जानकारी देते हुए उन्हें इन योजनाओं से लाभांवित कराया गया।

              02 अक्टूबर को आडिटोरियम में आयोजन

              स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विगत 15 दिनों से आयोजित किए जा रहे स्वच्छता पखवाडे़ के समापन का गरिमामय कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर को टी.पी.नगर स्टेडियम के समीप स्थित राजीव गांधी आडिटोरियम में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए – चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत

                              छत्तीसगढ़ का शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय अद्वितीयसुप्रीम कोर्ट...

                              रायपुर : भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह

                              एसआईएचएम नया रायपुर में ब्रोशर प्रतियोगिता और पर्यटन शिक्षा...

                              रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से वन मंत्री कश्यप ने भेंट की

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्यपाल श्री रमेन डेका से...

                              Related Articles

                              Popular Categories