Saturday, February 7, 2026

            कोरबा: ग्राम रजगामार के सरपंच एवं सचिव द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में ग्रामीणों का लिया जाएगा बयान…

            • 2 फरवरी को जिला पंचायत कार्यालय में दर्ज होगा ग्रामीणों का अभिकथन

            कोरबा (BCC NEWS 24): जनपद पंचायत कोरबा के अंतर्गत ग्राम रजगामार के सरपंच एवं सचिव के द्वारा व्यापक भ्रष्टाचार की शिकायत के संबंध में ग्रामीणों का बयान लिया जाएगा। इस संबंध में 02 फरवरी को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत कार्यालय में ग्राम रजगामार के ग्रामीणों का अभिकथन-बयान दर्ज किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा ने बताया कि ग्राम रजगामार के जो भी ग्रामवासी उक्त शिकायत के संबंध में अपना अभिकथन-बयान दर्ज कराने के इच्छुक हैं, वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories