KORBA : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

            कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय के 11 जनवरी को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी श्री तिवारी ने आश्रम परिसर का अवलोकन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूर्ण किए जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर कटघोरा श्री ओंकार यादव, ईई पीडब्ल्यूडी श्री जी आर जांगड़े, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित प्रशासनिक, निगम एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


                          Hot this week

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

                          पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी का मुकाबला न्यायधानी सेरायपुर (BCC...

                          रायपुर : विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल

                          छत्तीसगढ़ सरकार की आर्थिक सहायता से घरेलू खर्च के...

                          Related Articles

                          Popular Categories