KORBA : सिरमिना में अवैध भंडारित 20 क्विंटल धान पर हुई जब्ती की कार्यवाही

              • प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों  में अवैध धान के आवक पर नियंत्रण हेतु की जा रही निरंतर कार्यवाही

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप   धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों का निरीक्षण कर विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही गोदाम, दुकानों का जांच कर अवैध रूप से भंडारित धान पर भी जब्ती कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम सिरमिना में नायब तहसीलदार श्री सुमन मानिकपुरी, सहायक खाद्य अधिकारी सरोज उरेती, मंडी सब-इंस्पेक्टर आकाश भारद्वाज एवं दिनेश कुमार के संयुक्त टीम द्वारा संतोष जायसवाल के घर से अवैध भंडारित  20 क्विंटल (50 बोरी) धान जब्त किया गया है। साथ ही आगे की कार्यवाही की जा रही है। जिससे इस धान का समिति में पंजीकृत किसान के खाते से विक्रय ना हो पाए एवं पंजीकृत किसान अपने वास्तविक उपज को केंद्र में विक्रय कर सके।

              धान खरीदी केंद्र कोरबी का किया निरीक्षण

              इस दौरान टीम द्वारा विकासखण्ड के दूरस्थ धान खरीदी केंद्र कोरबी का निरीक्षण कर खरीदी कार्य की जानकारी ली। टीम द्वारा समिति में पंजीकृत किसानो के ही धान क्रय करने के निर्देश दिए।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना सहारा : संगीता सोरी को मिला श्रम कार्ड

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के...

                              रायपुर : ग्राम पंचायत विजयनगर में जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि मंत्री हुए शामिल

                              जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती अपनाने किया प्रेरितजनसमस्याओं के...

                              Related Articles

                              Popular Categories