KORBA: कोरबा के आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल 15 से 17 फरवरी तक…

            कोरबा (BCC NEWS 24): राज्य खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा में आवासीय खेल अकादमी संचालन हेतु चयन ट्रायल 15 से 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल में फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं व्हॉलीबॉल खेलों के राज्य खेल संघों द्वारा चयनित खिलाड़ियों की सूची, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त सूची, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग तथा स्थानीय स्तर से प्राप्त सूची अनुसार प्रतिभावान खिलाडी शामिल होंगे। ट्रायल में खेल अकादमी संचालन नियम 2014 अनुसार 01 अप्रैल 2022 को 13 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एवं 17 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं किये हों ऐसे बालक-बालिका सम्मिलित होंगे। चयन परीक्षण के माध्यम से फुटबॉल में 20-20 बालक-बालिका, व्हॉलीबॉल में 12-12 बालक-बालिका एवं बास्केटबॉल में 10-10 बालक-बालिका का चयन कर अकादमी में प्रवेश दिया जायेगा। चयनित खिलाड़ियों को खेल अकादमी संचालन नियम 2014 अनुसार आवासीय अकादमी में आवास व्यवस्था, भोजन, शैक्षणिक, चिकित्सा, बीमा, खेल परिधान, खेल सामग्री एवं आदि की सुविधा प्रदान की जायेगी।


                          Hot this week

                          रायपुर : विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल

                          छत्तीसगढ़ सरकार की आर्थिक सहायता से घरेलू खर्च के...

                          रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना की

                          प्रधानमंत्री ने बस्तर के कलाकारों से की आत्मीय बातचीतडोकरा,...

                          Related Articles

                          Popular Categories