कोरबा: जिला कांग्रेस द्वारा स्व. बिसाहू दास महंत जी की 45 वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित…

            कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के जननेता एवं जनसेवक स्व. बिसाहू दास महंत जी को 45 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कोरबा ओपन थियेटर के पास स्थित स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान में दिनांक 23 जुलाई 2023 दिन रविवार को दोपहर 03ः00 बजे तथा बिसाहू दास मेडिकल कॉलेज परिसर में संध्या 04ः00 बजे उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इन दोनो कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी सहित जिले के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक बंधुओं, कांग्रेस पदाधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, श्रीमती सपना चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, राजेन्द्र तिवारी, दुष्यंत शर्मा, सनीष कुमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, सेवादल प्रमुख प्रदीप पुरायणे आदि ने कांग्रेसजनों को अधिकाधिक संख्या में समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories