KORBA: छात्र जीवन से ही सेवाभाव, पढ़िए सुश्री सरोज पांडेय दीदी का जीवन परिचय…

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ की राजनीति में वैसे तो कई बड़े नाम हैं। लेकिन एक ऐसा नाम है जो राजनीति में कई रिकार्ड अपने नाम की है। और कोई नहीं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा सांसद प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय जी है। इनका जन्म 22 जून 1968 को हुआ था। इनके पिता शिक्षक थे। बचपन से पढ़ाई में लिखाई में अच्छी थी। इनकी पढ़ाई एमएससी तक हुई है। छात्र जीवन से ही लोगों की समस्या का निराकरण के लिए दीदी सरोज पांडेय जी हमेशा खड़ी रहती थी। इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में जुड़ी और संगठन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लोगों के बीच काम किया। पहली बार उन्होंने मेयर इलेक्शन लड़ा और जीत गई उसके बाद राज्यसभा सांसद रही। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की समस्या पर भी कई बार राज्यसभा में कोरबा की आवाज बनी और यहां की अवस्थाओं के बारे में उन्होंने बताया।

              सुश्री सरोज पाण्डेय जी द्वारा लोकसभा के सदन में राज्य की कोंग्रेस सरकार द्वारा कोरबा के कोयला खदानों में हो रहे घोटालो के लिए प्रश्न चिन्ह उठाया। कोरबा में स्थित बालको कंपनी द्वारा स्थानीय नागरिकों को CSR द्वारा मिलने वाले लाभ से वंचित रखा जा रहा है। इस मुद्दे को भी लोकसभा के सदन में उठाया है। यह कंपनी यहा के स्थानीय लोगो के साथ अन्याय कर रही है।

              आज कोरबा लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी के रूप में सामने है इनका यह मुकाम काबिले तारीफ है आज भी कोरबा की समस्या व लोगों की परेशानी को बखूबी समझती है कोरबा लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे जी जीतती है, तो कोरबा में विकास की गंगा बहेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : योग मानव जीवन को स्वस्थ एवं निरोगी रखने की उत्कृष्ट क्रिया – अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा

                              अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा अंतर्रार्ष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              रायपुर : गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान

                              देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने...

                              Related Articles

                              Popular Categories