KORBA : सेवा संकल्प अभियान : चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में 1359 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

        विकासखंड स्तर के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के नाम घोषित

        कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कटघोरा, करतला, पाली और पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंडों में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विद्यालय और संकुल स्तर से चयनित विद्यार्थियों ने इनमें भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में 781 तथा भाषण प्रतियोगिता में 578 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की। भाषण प्रतियोगिता, माध्यमिक स्तर कटघोरा में अदिति धांधी प्रथम और रिचा कुमारी द्वितीय, करतला में देविका राठिया प्रथम और नितेश कुमार राठिया द्वितीय, पाली में श्वेता यादव प्रथम और जेबा खान द्वितीय तथा पोड़ी-उपरोड़ा में काजल मरकाम प्रथम और काजल कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता, प्राथमिक स्तर कटघोरा में कैसरजा अंसारी प्रथम और प्रियांसी गभेल द्वितीय, करतला में सौम्या पटेल प्रथम और हुताक्षी पाठक द्वितीय, पाली में कामनी सिंह प्रथम और प्रियांशी मरावी द्वितीय तथा पोड़ी-उपरोड़ा में अखिल कुमार प्रथम और पवन्ती द्वितीय स्थान पर रहे।

        चित्रकला प्रतियोगिता, माध्यमिक स्तर  कटघोरा में मिस्टी साई प्रथम और सुमैया खातून द्वितीय, करतला में तमन्ना कंवर प्रथम और निशा राठिया द्वितीय, पाली में रूबी खातून प्रथम और मुस्कान राठौर द्वितीय तथा पोड़ी-उपरोड़ा में गरिमा प्रथम और दृशा बिंझवार द्वितीय स्थान पर रहीं चित्रकला प्रतियोगिता, प्राथमिक स्तर कटघोरा में जानवी मिरी प्रथम और गुड्डु कुमार द्वितीय, करतला में डिम्पल साहू प्रथम और उन्नति दिव्य द्वितीय, पाली में दिव्यांशी पटेल प्रथम और समर साहू द्वितीय तथा पोड़ी-उपरोड़ा में माधुरी प्रथम और संध्या आयाम द्वितीय स्थान पर रहे। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार, प्रत्येक विकासखंड से प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की दोनों विधाओं में पाँच-पाँच विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थी 3 अक्टूबर 2026 को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पंपहाउस, कोरबा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएँ संबंधित विकासखंड मुख्यालयों के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में आयोजित की जाएँगी।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

                नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में 1 से...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

                विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों...

                KORBA : शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

                ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नवाचार...

                KORBA : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

                अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देशकोरबा (BCC NEWS...

                Related Articles

                Popular Categories