योजना से मिली राशि ने बच्चे के पोषण में मदद की – गोमती पटेल
कोरबा (BCC NEWS 24): गर्भावस्था और प्रसव के बाद मां एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे मातृत्व के दौरान पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में परिवार को सहयोग मिलता है। करतला विकासखंड के ग्राम सेंदरीपाली निवासी श्रीमती गोमती पटेल को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। गर्भवती होने पर उन्होंने अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर पंजीयन कराया और योजना का लाभ लिया। गोमती ने प्राप्त सहायता राशि का उपयोग अपने बच्चे के लिए पोषण आहार उपलब्ध कराने में किया। इसके साथ ही परिवार की आवश्यक जरूरतों में भी इस राशि से सहयोग मिला। आर्थिक सहायता मिलने से गर्भावस्था एवं मातृत्व के दौरान होने वाले खर्च को संभालने में उन्हें सुविधा हुई।
अपने अनुभव के बारे में श्रीमती गोमती पटेल कहती हैं, “गर्भावस्था के समय आंगनबाड़ी केंद्र में योजना की जानकारी मिली और मैंने अपना पंजीयन कराया। योजना से मिली 5 हजार रुपये की राशि से बच्चे के लिए पोषण आहार लेने में बहुत मदद मिली। परिवार की जरूरतों में भी इस राशि का उपयोग कर सकी। मां और बच्चे के लिए इस तरह की आर्थिक सहायता बहुत उपयोगी है।” उन्होंने कहा कि बच्चे के पोषण और शारीरिक विकास के लिए शुरुआती समय में उचित आहार जरूरी होता है और योजना से मिली सहायता इस दिशा में परिवार के लिए उपयोगी साबित हुई। गोमती पटेल ने योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

(Bureau Chief, Korba)







