कोरबा: जिले में रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, महीनों पहले बुकिंग कराने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर लंबी कतारें

              कोरबा: जिले के कोयलांचल क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है। दीपका भारत गैस गेवरा प्रोजेक्ट कंज्यूमर्स को-आपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड के उपभोक्ता सिलेंडर के लिए परेशान हैं। एसईसीएल कर्मचारियों सहित आम उपभोक्ताओं में इस स्थिति को लेकर गहरा आक्रोश है।

              गैस की अनुपलब्धता का सीधा असर घरों के चूल्हे-चौके पर पड़ रहा है। समय पर खाना न बन पाने के कारण कामकाजी कर्मचारियों और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

              गैस एजेंसी के बहार घंटों लम्बी लाइन लगा कर खड़े हुए लोग

              गैस एजेंसी के बहार घंटों लम्बी लाइन लगा कर खड़े हुए लोग

              महीनों पहले बुकिंग पर सिलेंडर नहीं मिले

              उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी द्वारा सप्ताह में केवल एक या दो बार ही गैस की आपूर्ति की जा रही है। कई महीनों पहले बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। यह स्थिति प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

              लोगों को भरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

              लोगों को भरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

              धरना, घेराव और उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

              क्षेत्र की जनता और विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर गैस वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे धरना, घेराव और उग्र प्रदर्शन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित गैस एजेंसी और स्थानीय प्रशासन की होगी।

              इसी तरह कोरबा स्थित एसईसीएल की पवन गैस एजेंसी पर भी पिछले कुछ दिनों से उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। एजेंसी खुलने से पहले ही लोग खाली सिलेंडर लेकर कतार में खड़े हो जाते हैं। बताया गया कि पिछले एक सप्ताह से बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी नहीं मिल रही थी, जिसके कारण वे स्वयं सिलेंडर भरवाने आ रहे थे। शनिवार से होम डिलीवरी शुरू होने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

              इस संबंध में गैस एजेंसी के संचालक से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुपोषण और स्वस्थ समाज की दिशा में मुनगा पौधरोपण अभियान बना जनआंदोलन

                              आंगनबाड़ी केंद्रों में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से...

                              रायपुर : बाल विवाह मुक्त समाज के संकल्प के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति

                              छात्राओं को बाल विवाह, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों...

                              Related Articles

                              Popular Categories