कोरबा: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़… पुलिस ने छापा मारकर 3 युवक-5 युवती को संदिग्ध हालत में पकड़ा, विरोध करने पर मोहल्ले वालों को धमकाती थी मकान मालकिन

              कोरबा: जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शनिवार को पुलिस टीम ने एक मकान में दबिश दी। इस दौरान कमरे में 3 युवक और 5 युवती संदिग्ध हालत में मिले। जिसके बाद युवक-युवतियों को थाने लाया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के अनुसार, मकान मालकिन का नाम सुरती पटेल है, जो डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में रहती है। आरोप है कि मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। विरोध करने पर मकान मालकिन मोहल्ले वालों से गाली-गलौज और उन्हें धमकती थी।

              गुस्साए लोगों ने पुलिस में शिकायत की। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद युवक-युवती भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। फिलहाल,

              देखिए पहले ये 4 तस्वीर-

              डायल- 112 से पुलिस युवक-युवतियों को बस्ती से थाने लेकर पहुंची।

              डायल- 112 से पुलिस युवक-युवतियों को बस्ती से थाने लेकर पहुंची।

              मुंह को कपड़े से कवर करते हुए थाने अंदर जाते दिखी युवतियां।

              मुंह को कपड़े से कवर करते हुए थाने अंदर जाते दिखी युवतियां।

              पुलिस मकान मालकिन समेत 8 को मौके से पकड़ा।

              पुलिस मकान मालकिन समेत 8 को मौके से पकड़ा।

              युवकों भी पुलिस थाने लेकर पहुंची।

              युवकों भी पुलिस थाने लेकर पहुंची।

              जानिए क्या है पूरा मामला ?

              दरअसल, सुरती पटेल के घर में लंबे समय से युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। संदिग्ध गतिविधियों को लेकर मोहल्ले वालों ने कई बार विरोध किया। आरोप है कि मकान मालकिन बस्तीवासियों से गाली-गलौज करती और धमकी देती थी कि यह मेरा मकान है, मैं जो भी करुं।

              संदिग्ध गतिविधियों से मोहल्ले के लोग काफी परेशान थे। उन्होंने शुक्रवार को थाने में शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने शनिवार को मौके पर दबिश दी। मकान के अंदर मौजूद युवक-युवतियां भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सभी को हिरासत में लिया।

              थाने के अंदर जाते दिखा मौके से पकड़ा गया युवक।

              थाने के अंदर जाते दिखा मौके से पकड़ा गया युवक।

              मौके से आरोपियों की गिरफ्तारी

              पुलिस ने मौके से हरदी बाजार के रहने वाले ईश्वर कुमार, नील कुमार यादव, बैगिनडबार के रहने वाले राज दास महंत, मकान मालकिन सुरती पटेल और चार युवती को हिरासत में लिया। इसके बाद सभी को थाने लाया गया। सभी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर विधिवत अरेस्ट किया।

              कड़ी कार्रवाई की मांग

              वहीं, वार्ड नंबर- 36 के पार्षद अजय गोड समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी सिविल लाइन थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पार्षद ने कहा कि लंबे समय से अवैध गतिविधियों के कारण इलाके का माहौल खराब हो रहा था, जिससे बच्चों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : मर्दापाल में 50 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

                              वन मंत्री केदार कश्यप ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वादप्रत्येक...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अटल परिसर का किया लोकार्पण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन...

                              KORBA : सुशासन तिहार 2026 – किसानों के लिए राहत का माध्यम

                              जनसमस्या निवारण शिविर में शांति लाल कंवर को मिला...

                              Related Articles

                              Popular Categories