कोरबा : सिंधी समाज ने शहर में निकाली स्कूटर रैली, भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय भी हुईं शामिल, चेट्रीचंड्र महोत्सव की दी बधाई

        कोरबा: जिले में भगवान झूलेलाल की भक्ति में सिंधी समाज डूबा नजर आ रहा है। घर-घर में भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना हो रही है। इस मौके पर सिंधी समाज ने शहर में भव्य वाहन रैली भी निकाली, जिसमें कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय भी शामिल हुईं।

        सरोज पांडेय ने लोगों को चेट्रीचंड्र महोत्सव की बधाई दी। रैली में सभी उम्र के लोगों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस रैली का शहर के टीपी नगर, सीएसईबी चौक, घोड़ा चौक और निहारिका चौक पर भव्य स्वागत किया गया। यहां रास्ते में श्रद्धालुओं को शरबत और नाश्ता बांटा गया।

        रैली में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

        रैली में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

        समाज के लोगों ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। सिंधी गुरुद्वारा से शुरू हुई वाहन रैली ने मुख्य मार्ग से होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। यह वाहन रैली जब ट्रांसपोर्ट नगर चौक पहुंची, तो वहां मौजूद भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे भी स्कूटी पर सवार होकर रैली के साथ सीएसईबी चौक तक पहुंचीं।

        कोरबा में निकाली गई स्कूटर रैली।

        कोरबा में निकाली गई स्कूटर रैली।

        सरोज पांडे ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। सिंधि समाज भगवान झूलेलाल का प्राकट्य दिवस मनाता है। इसी दिन से सिंधी नववर्ष भी शुरू होता है। हर घर में भगवान झूलेलाल की आरती ओम जय दूल्हा देवा अखे का मंत्र अक्खो अक्खो जिय पिंड रखो हर घर में गूंज रहा है। सिंधी समाज के लोगों का मानना है कि जल के पास बैठकर अकखे का मंत्र पड़ने से चमत्कारिक परिणाम प्राप्त होते हैं और सभी मानोकामना पूर्ण होती है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories