कोरबा: मतदाता सूची के पुनर्स्थापन और नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान

        कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर मतदाता सूची के पुनर्स्थापन और नए मतदाताओं के पंजीकरण के संबंध में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने जिले के बीएलओ, ईएलसी कोऑर्डिनेटर और स्वीप नोडल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

        बैठक में एसआईआर के दौरान अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में नाम छूट गए मतदाताओं और नए युवा मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों तथा शैक्षणिक संस्थानों में विशेष शिविर लगाने और घर-घर संपर्क करने को कहा गया। अधिकारियों को 17 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों को मतदान के महत्व से अवगत कराने तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।
        आयोजित शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो क्लिप एवं रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय की स्वीप शाखा, कलेक्टोरेट कोरबा में भेजने को कहा गया।



                Hot this week

                रायपुर : ट्रेन हादसे के दर्द पर ‘सेवा संकल्प‘ का मरहम

                धमतरी के तेजराम को दो घंटे में मिला कृत्रिम...

                Related Articles

                Popular Categories