KORBA : शहर सौंदर्यीकरण की ओर बढ़ते कदम : कबाड़ से जुगाड़ थीम पर घंटाघर में बना एंटिक सेल्फी प्वाइंट

            उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने महापौर संजूदेवी राजपूत की उपस्थिति में स्वीच आन कर प्वाइंट को किया लोकार्पित

            कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कबाड़ से जुगाड़ थीम पर साडा कार्यकाल के पुराने व अनुपयोगी हो चुके रोड रौलर की डेंटिंग पेंटिंग कर घंटाघर स्थित ट्राईंगल में सजा कर एंटिक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है तथा र्ट्राइंंगल का संवारा गया है। मंगलवार को शाम प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की उपस्थिति में स्वीच आन कर प्वाइंट को लोकार्पित किया। नगर निगम कोरबा द्वारा शहर सौदंर्यीकरण एवं ऊर्जानगरी को सजाने संवारने की दिशा में नित नये काम कराये जा रहे हैं, एक ओर जहॉं शहर की स्वच्छता, साफ-सफाई, यातायात व सुव्यवस्थित आवागमन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विभिन्न थीमों के आधार पर वाल पेंटिंग, चित्रकारी, लघु उद्यानिकी, कार्यो के साथ-साथ रोड साईट व डिवाईडर प्लांटेशन का कार्य भी हो रहा है, वहीं चौक-चौराहों को सजाने संवारने, उन्हें बेहतर लुक देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

            शहर को लगातार सजाने के क्रम में आज घंटाघर चौक स्थित ट्राईंगल में साडा कार्यकाल की पुरानी व अनुपयोगी रोड रौलर को आकर्षक रूप से सजा कर स्थापित किया गया। एंटिक रूप से बनाये गये उक्त प्वाइंट में लोेग सेल्फी का भी आनंद ले रहे हैं तथा प्वाइंट में नये साज सज्जा के साथ स्थापित पुराने व एंटिक रोड रौलर के साथ अपनी सेल्फी ले रहे हैं। मंगलवार को उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वीच आन कर उक्त प्वाइंट का लोकार्पण किया। इस मौके पर सुशील गर्ग, दिनेश वैष्णव, राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, लक्ष्य चतुर्वेदी, पुनीराम साहू, प्रकाश अग्रवाल, मिलाप बरेठ, सुरेन्द्र राजवाडे़, सहायक अभियंता विपिन मिश्रा, अभय मिंज, रामप्रसाद मिरी, दीनदयाल साहू, द्वासराम साहू, मदन दिव्य, भूपेन्द्र गवेल आदि के साथ अन्य लोग  उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          कोरबा: पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’

                          भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में...

                          कोरबा: कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

                          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग...

                          कोरबा: BALCO में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड...

                          Related Articles

                          Popular Categories