KORBA : नशामुक्ति की ओर बढ़ते कदम – ग्राम पंचायत तेलसरा की प्रेरक पहल

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत तेलसरा, जनपद पंचायत कटघोरा (छत्तीसगढ़) में एक वृहद् नशामुक्ति रैली का सफल आयोजन किया गया। रैली डिपरापारा से बैगाकुड़ा तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता वाहिनी दल के सदस्यों ने नारे और स्लोगन के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया और जागरूकता फैलाने के लिए नशामुक्ति साहित्य का वितरण किया। रैली के दौरान आमजन को नशा त्यागने और नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग कोरबा के उपसंचालक श्री हरीश सक्सेना द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करता है तथा इससे बचाव और रोकथाम के उपाय क्या हैं। उनके संबोधन ने ग्रामीणों को नशामुक्त जीवन के प्रति प्रेरित किया।

            रैली को सफल बनाने में सुश्री दीपमाला नामदेव, उपनिरीक्षक आबकारी, जनपद सदस्य सुफूल दास, सरपंच श्रीमती इंदु मिथलेश कंवर, उपसरपंच श्री विनय कंवर, पंच जयपाल सिंह कंवर, परिवीक्षा अधिकारी श्री एम.के. दिवाकर, ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती लता पटेल, समाज कल्याण विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर श्री अजय साहू तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह रैली ग्राम पंचायत तेलसरा सहित पूरे क्षेत्र में नशामुक्ति के संदेश को मजबूत करती है और समाज में एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रेरक कदम के रूप में स्थापित होती है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories