कोरबा: ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर संपन्न…

            कोरबा (BCC NEWS 24): संचालनालय खेल एवम युवा कल्याण रायपुर के मार्गदर्शन तथा जिला प्रशासन कोरबा एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा के तत्वाधान में 16 मई से 15 जून तक आयोजित 30 दिवसीय निशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह एसईसीएल वॉलीबॉल मैदान में संतोष राठौर पूर्व सभापति नगर पालिक निगम कोरबा, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव डी सुरेश क्रिस्टोफर, कोषाध्यक्ष सुशील गर्ग, बैडमिंटन संघ के सचिव गोपाल शर्मा, प्रदेश किकबाक्सिंग संघ के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा,जिला क्रीड़ा अधिकारी के आर टंडन ,तैराकी संघ से अशोक सक्सेना एवं अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मधु पांडेय के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण शिविर में जिले में 21 खेल विधाओं के लगभग 1800 प्रशिक्षार्थी ने प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

            कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन रामकृपाल साहू एवं मंच संचालन उद्घोषक रविंद्र साहू ने किया। इस अवसर पर कमलेश देवांगन, अविनाश बंजारे, राजेंद्र तिवारी, शैलेश तिवारी, गोपाल दास महंत, बाबूलाल चंद्रा ,रितेश साहा, शुभम यादव,अजीत शर्मा सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।


                          Hot this week

                          बिलासपुर: एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश

                          बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत द्वारा सतर्कता जागरूकता...

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स...

                          Related Articles

                          Popular Categories