KORBA : सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन

            कोरबा (BCC NEWS 24): न्याय को सरल एवं सुलभ तरीक से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ किया गया है। जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामले शामिल किया जायेगा। विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/ जिला/ तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/ समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा। इस सुलह वार्ता का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह के आरम्भ के साथ शुरू किया गया है। इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में संबंधित पक्षकारों/ अधिवक्तागणों को सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया है। समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जायेगा। इन सुलह – बैठकों का आयोजन राज्य / जिला /तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण / समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ तथा /अथवा सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण /समिति पक्षकारों की मदद करेंगे। पक्षकार इन सुलह – प्रयास हेतु बैठकों / वार्ताओं में व्यक्तिगत रूप से अथवा विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हो सकते हैं।

            अपने मामले (जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है) को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में शामिल होने हेतु गूगल फॉर्म (लिंक – https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8    ) तैयार किया गया है। गूगल फॉर्म को भरकर अपने मामले को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल किया जा सकता है। यह गूगल फॉर्म माननीय सर्वोच्च न्यायालय के वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है। गूगल फॉर्म करने की अंतिम तिथि  31 मई, 2026 है। ‘हर प्रकार की सहायता/ जानकारी के लिए संपर्क करें- समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) हेतु बनाया गये वन स्टॉप सेन्टर ( वार रूम) इंचार्ज का सम्पर्क नं. 011- 23115652, 011-23116464, सी.आर.पी निदेशक का सम्पर्क नं. 011-23115652, 011-23116465, वन स्टॉप सेनटर (कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय) लैण्डलाइन नं. 011-23116464, इमेल speciallokadalat2026@sci.nic.inß 


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories