कोरबा: कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल का किया गया आकस्मिक निरीक्षण…

            • अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध होगी कार्यवाही

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करने तथा अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश के पश्चात् अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत प्राथमिक शाला पंडरीपानी, बिरवट में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंडरीपानी में प्रातः 10 बजे शिक्षक अनुपस्थित मिले। प्राथमिक शाला बिरवट में भी एक शिक्षक अनुपस्थित पाया गया। ग्राम पंचायत नगोईबछेरा के प्राथमिक शाला में निरीक्षण के दौरान शिक्षक उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को सूचित किया गया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories