KORBA : दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने सर्वे शुरू

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ एवं पैर सहित विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया गया है। यह कार्य महावीर जैन सेवा संस्थान, जयपुर के सहयोग से किया जाएगा। सर्वे के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, वॉकर एवं चश्मा सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। कलेक्टर श्री दुदावत ने नगर निगम, जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों को पात्र हितग्राहियों की पहचान कर त्वरित सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। तैयार सूची को सुशासन तिहार 2026 के दौरान आयोजित शिविरों में समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर जमा किया जाएगा। सर्वे सूची में हितग्राही का नाम, पता, दिव्यांगता का प्रकार, प्रतिशत एवं मोबाइल नंबर सहित आवश्यक जानकारी शामिल की जाएगी। जिला कलेक्टर ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी पात्र दिव्यांगजन योजना के लाभ से वंचित न रहे।


                          Hot this week

                          कोरबा : BALCO के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

                          कोरबा: प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग कल

                          कोरबा (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत...

                          कोरबा: सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के लिए आवेदन एवं पंजीयन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

                          श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में जागरूकता सत्र आयोजित, 70...

                          Related Articles

                          Popular Categories