KORBA: प्री-पेड बूथ से ऑटो लेना सुरक्षित और किफायती – उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

              • कोरबा रेलवे स्टेशन में प्री पेड बूथ का उद्योग मंत्री ने किया शुभारंभ

              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रदेश के वाणिज्य,उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज बुधवार को कोरबा रेलवे स्टेशन में “प्रीपेड बूथ इजी ट्रिप”का शुभारंभ किया। मंत्री  श्री देवांगन में प्रीपेड बूथ का फीता काटकर शुभारंभ कर परिसर का बूथ का जायजा लिया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि लंबे समय से कोरबा वासियों की मांग रही है कि स्टेशन परिसर में प्री पेड बूथ का संचालन हो। प्रीपेड बूथ से ऑटो लेना सुरक्षा की गारंटी के साथ निर्धारित किराया ही लोगों को देना होगा।

              उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ-साथ ऑटो चालक भी कहीं ना कहीं परेशानी का सामना कर रहे थे। प्रीपेड बूथ से ना तो यात्रियों को परेशानी होगी न ही ऑटो चालकों को दिक्कतें होंगी। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कोरबा के ऑटो चालक बहुत ही ईमानदार हैँ, ऐसे कई उदाहरण है जब लोगों ने अपने बेग, मोबाइल, पर्स गलती से छोड़ दिए थे तब ऑटो चालकों ने ईमानदारी का परिचय देकर अपना ही नहीं कोरबा शहर की पहचान बनाई।मंत्री श्री देवांगन ने कहा की विशेषकर ऐसे यात्री जो पहली बार कोरबा पहुंचते है उनको ऑटो का किराया नहीं मालूम होता है अब वे सीधे प्री पेड बूथ पर जाकर सीधे टिकट ले सकेंगे। इस अवसर पर डॉ राजीव सिंह, वार्ड 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, पार्षद श्री सुफल दास, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जिला परिवहन अधिकारी, ऑटो संघ के पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

              शहर के 42 स्थानों तक का किराया तय, ऑटोमेटिक पर्ची मिलेगी

              इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे ने बताया की रेलवे स्टेशन से शहर के विभिन्न 42 स्थान तक का  किराया  ऑटो चालकों के साथ बैठक कर निर्धारित किया गया है। प्रीपेड बूथ में स्थान बताने के बाद ऑटो नंबर और टिकट ऑटोमेटिक तरीके से जनरेट होगी।


                              Hot this week

                              KORBA : चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर संचालित हुए निगम के प्याऊ

                              कोरबा (BCC NEWS 24): बढ़ती गर्मी में राहगीरों, जरूरतमंदों...

                              रायपुर : ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा

                              दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories