2 अगस्त को कोरबा में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
मेधावी छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित
कोरबा (BCC NEWS 24): शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य तरुण सभा एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के मार्गदर्शन में समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 2 अगस्त 2026 को इंदिरा स्टेडियम स्थिति राजीव गांधी ऑडिटोरियम, टी.पी. नगर, कोरबा में किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि श्री मान लखन लाल देवांगन कैबिनेट मंत्री छः गः शासन एवं डाक्टर विनय गुप्ता अध्यक्ष श्री भवानी साव रामलाल साव धर्मांदा ट्रस्ट मुंगेली कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री नीलेश गुप्ता अध्यक्ष छः गः राज्य केशरवानी वैश्य सभा एवं विशिष्ट अतिथि श्री मती संजू देवी राजपूत महापौर नगर पालिक निगम कोरबा एवं श्री विजय गुप्ता नगर सभा बिलासपुर कार्यकारी अध्यक्ष जो श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता वक्ता प्रेस कोरबा के चाचा जी हैं।प्रदेशभर से समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज के उन छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभाओं का सार्वजनिक अभिनंदन करना है, जिन्होंने शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, खेल, सांस्कृतिक, तकनीकी तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर समाज का नाम गौरवान्वित किया है। समारोह के माध्यम से प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ-साथ समाज के अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के तीनों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के सदस्य तथा बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल होंगे। समारोह के दौरान शिक्षा के महत्व, सामाजिक एकता, युवाओं की भूमिका तथा समाज के समग्र विकास जैसे विषयों पर भी विचार साझा किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य तरुण सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनके उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान करना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। उनका मानना है कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। आयोजन समिति ने समाज के सभी वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों और सदस्यों से कार्यक्रम हेतु सहयोग की अपील की है, उन्होंने समाज के पदाधिकारियों, अभिभावकों एवं युवाओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें तथा आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। समाज के लोगों में इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और इसे समाज के लिए एक गौरवपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

(Bureau Chief, Korba)



