कोरबा : पंप चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे, लोगों ने चोरी करते हुए बना लिया युवक का वीडियो; गिरफ्तारी

          कोरबा: जिले के दादर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से सब मर्सिबल पंप की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का लाइव वीडियो सामने आया है। आरोपी के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। मामला मानिकपुर चौकी इलाके का है।

          पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम बुधराम (26) है, जिसने काफी शातिराना तरीके से पंप को पार करना चाहा, लेकिन उसकी करतूत का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

          चोरी करते आरोपी का वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया था।

          चोरी करते आरोपी का वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया था।

          स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिससे लोग काफी परेशान हो गए थे। लगातार निगरानी के बाद भी चोर पकड़ में नहीं आ रहा था। गुरुवार की सुबह जब युवक चोरी करने पहुंचा, उस वक्त ग्रामीण उसे पकड़ने के लिए हाउसिंग बोर्ड के आसपास ही छिपे हुए थे। जैसे ही वो चोरी करके मौके से भाग रहा था, उसे लोगों ने पकड़ लिया। इससे पहले उसका चोरी करते हुए वीडियो भी लोगों ने बना लिया था।

          लोगों ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया और इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की गई।​​​​​​​ मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बुधराम को गिरफ्तार कर लिया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : सिर्री को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात

                    4.66 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नवीन शासकीय...

                    KORBA : डीएलआरसी व डीएलसीसी की बैठक 25 अगस्त को

                    कोरबा (BCC NEWS 24): मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला...

                    Related Articles

                    Popular Categories