Friday, February 20, 2026

              KORBA: स्व सहायता समूह व एन यु एल एम की सक्रियता काबिले तारीफ, मतदान हेतु लोगों को कर रही प्रेरित

              कोरबा (BCC NEWS 24): सारथी महिला स्व सहायता समूह सहित अन्य समूह की महिलाओं व एन यु एल एम की कार्यकर्ताओं की सक्रियता ,मतदाताओं को मतदान हेतु लगातार जागरुक  करने  की उनकी जद्दोजहद काबिले तारीफ है , आज जबकि एक ओर जहां मतदान जारी है…. वहीं दूसरी ओर सारथी महिला स्व सहायता समूह सहित अन्य समूहों की महिला सदस्यों व एन यु एल एम कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को घर से बाहर निकाल कर मतदान केंद्र पहुंचने व अपने मताधिकार का उपयोग कर वोट डालने का निरंतर आग्रह किया जा रहा है समूह की सदस्याये घरों में पहुंच रही है तथा मतदाताओं से आग्रह कर रही हैं की वह लोकतंत्र की मजबूती हेतु अपना वोट जरूर दें परिवार सहित जाएं तथा मतदान करें


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories