KORBA : सरकार से मिल रहे लाभ ने हमें भी जोड़ा खेती किसानी की ओर – बिरहोर सुनहर सिंह

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के पाली ब्लॉक के ग्राम डोंगानाला में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के किसान श्री सुनहर सिंह के पास सीमित भूमि होने के बावजूद सरकारी योजनाओं ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है  वे बताते हैं कि भले ही उनके पास केवल सवा एकड़ भूमि है, फिर भी वे धान की फसल लेकर अच्छी आय अर्जित कर लेते हैं। उनका कहना है कि सरकार द्वारा पीवीटीजी समुदाय के लिए उठाए गए कदम सराहनीय हैं। सुनहर सिंह बताते हैं कि किसानों को समर्थन मूल्य की राशि मिलने के अलावा कृषक उन्नति योजना से प्राप्त राशि को मिलाकर धान की प्रति क्विंटल में सर्वाधिक राशि मिलती है। अब खेती करना लाभदायक हुआ है और छोटे किसान भी खेती के प्रति उत्साहित हैं।

              गाँव के ही एक अन्य किसान श्री पुनुराम पटेल भी सरकारी योजनाओं से खुश हैं। उनके पास 3 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें उन्होंने इस वर्ष धान की फसल ली है। वे बताते हैं कि फसल की कटाई और मिंजाई का कार्य पूरा हो चुका है और इस बार वे लगभग 40 क्विंटल धान बेचेंगे। पुनुराम पटेल ने धान खरीदी के लिए पंजीयन भी करवा लिया है।
              उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य के साथ मिलने वाली कृषक उन्नति योजना की अतिरिक्त राशि किसानों के लिए बड़ी राहत है, जिससे खेती में प्रोत्साहन मिलता है और आर्थिक मजबूती भी बढ़ती है। साथ ही धान खरीदी केंद्रों में उपलब्ध बेहतर सुविधाओं के कारण किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम

                              दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ...

                              रायपुर : कुसुम की खेती के प्रति बालोद जिले के किसानों में बढ़ा रूझान

                              रकबा शून्य से बढ़कर हुआ 157 हेक्टेयर रायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories