KORBA : शिविर से आमजन में शासन की योजनाओं के प्रति बढ़ती है जागरूकता

              ग्राम पहंदा में जनसमस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन

              169 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

              कोरबा (BCC NEWS 24): सुशासन तिहार के तहत विकासखंड कोरबा अंतर्गत कलस्टर ग्राम पंचायत पहन्दा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुष्मिता कलमेश अनंत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती राठिया, जनपद सदस्य श्री अनिल खुंटे, श्री किशन कोसले एवं श्री विजय पटेल, विधायक प्रतिनिधि श्री आशीष गंगोली और श्री दशरथ सिंह खड़िया, तथा मंडल संयोजक श्री किशन साव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पहन्दा की सरपंच श्रीमती संगीता सिंह कंवर ने की। इनके अतिरिक्त पताढ़ी, उरगा, खोड्डल, मसान, तिलकेजा, कुकरीचोली, बरीडीह, देवरमाल और कटबितला के सरपंच भी उपस्थित रहे।

              शिविर में विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया गया। एनआरएलएम बिहान योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट आजीविका कार्य के लिए तीन “लखपति दीदी”  श्रीमती अंजनी कंवर (बरीडीह), श्रीमती बबीता (पहन्दा) और श्रीमती रेशम रात्रे (तिलकेजा) को सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पंचायत विभाग द्वारा 11 सदस्यों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। कृषि विभाग की शाकम्भरी योजना के अंतर्गत दो हितग्राहियों को सिंचाई पंप दिए गए। राजस्व विभाग द्वारा एक जाति प्रमाण पत्र एवं छह डिजिटल किसान किताबें प्रदान की गईं। पंचायत विभाग ने 23 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबी और प्रशस्ति पत्र दिए गए। समाज कल्याण विभाग ने एक हितग्राही को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत 43 पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति प्रदान की गई।

              शिविर में कुल 497 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 169 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। क्लस्टर के ग्राम पंचायतों में उरगा, पहन्दा, पताढ़ी, खोड्डल, मासन, तिलकेजा, कुकरीचोली, बरीडीह, देवरमाल, कटबितला, सेमीपाली, कुदुरमाल और अखरापाली शामिल हैं। मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविरों से आमजन में शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है। शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए सभी विभागों को मिलकर सकारात्मक कार्य करने की आवश्यकता है। शिविर में विशेष रूप से अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, अनुविभागीय अधिकारी श्री सरोज महिलांगे, जनपद सीईओ श्री खगेश निर्मलकर, श्री किशन साव, जनपद सदस्यगण एवं क्लस्टर के सभी सरपंच उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              KORBA : सुशासन तिहार 2026- गांव-गांव पहुंच रहा समाधान, बदल रही जिंदगी

                              ’सिंचाई संकट से मिली राहत, किसान शिव कंवर को...

                              KORBA : कलेक्टर-एसपी ने किया कटघोरा-चोटिया एनएच-130 में ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

                              मोड़ पर रंबल स्ट्रिप, अंधेरे क्षेत्रों में सोलर स्टड,...

                              कोरबा : BALCO ने समुदाय में मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

                              KORBA : निगम की इको-स्टेप योजना से गार्डन बन रहे ’ग्रीन हट’

                              तपती गर्मी के बीच ’’ ठंडे सुकून ’’ की...

                              Related Articles

                              Popular Categories