Monday, February 2, 2026

            कोरबा: कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की शिकायतें… अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। आवेदकों ने एक-एक कर कलेक्टर श्री झा के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। जनचौपाल में आज कुल 125 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें विभिन्न आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, अपराधिक प्रकरण की जांच, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली कनेक्शन, सड़क पर ब्रेकर बनाने, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, नामांतरण, नक्शा दुरूस्तीकरण, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, रोजगार प्रदाय की मांग जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं विजेंद्र पाटले, निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव सहित सभी एसडीएम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          रायपुर : केंद्रीय बजट 2026 : चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले, स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा

                          स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जताया आभाररायपुर:...

                          Related Articles

                          Popular Categories