कोरबा: कलेक्टर ने जनचौपाल के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं, प्राप्त प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश….

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनचौपाल में आज जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुचें लोगों से कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आवेदकों ने बारी-बारी से कलेक्टर श्री झा के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। जनचौपाल में आज 134 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें आवेदकों द्वारा स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली समस्या संबंधी शिकायतें, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, नामांतरण, नक्शा दुरूस्तीकरण, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार प्रदाय की मांग जैसे अन्य आवेदन शामिल है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध रेत उत्खनन पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              नियम विरुद्ध उत्खनन में संलिप्त चौन माउंटेड मशीन जब्त,...

                              रायपुर : बैगा अंचल कोटा पहुंचे प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

                              पीवीटीजी परिवारों तक हर योजना पहुंचाने अधिकारियों को सख्त...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : अमडीहा शिविर में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

                              39 छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया गया पुरस्कृतसुशासन...

                              Related Articles

                              Popular Categories