KORBA : दर्री क्षेत्र के विभिन्न वार्ड व बस्तियों में पहुंचे आयुक्त, निर्माणाधीन विकास कार्यो का किया औचक निरीक्षण

              निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखने तथा प्रगतिरत कार्यो को समयसीमा में पूरा करने के दिये निर्देश

              सड़क, नाली, जल निकासी, स्ट्रीट लाईट, साफ-सफाई कार्योा से जुड़ी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त करने को कहा

              कोरबा (BCC NEWS 24): आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आज निगम के दर्री जोन के विभिन्न वार्डो व बस्तियों का दौरा कर वहाॅं पर चल रहे विकास व निर्माण कार्यो की कार्यप्रगति का मौके पर निरीक्षण किया, कार्यो की गुणवत्ता को देखा तथा गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखने व समयसीमा में कार्यो को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने बस्तियों में सड़क, नाली, जल निकासी, स्ट्रीट ल ाईट व सड़क रोशनी व्यवस्था तथा साफ-सफाई कार्येा से जुड़ी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त करने हेतु अधिकारियों का आवश्यक मार्गदर्शन भी किया। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय अधिकारियों की टीम के साथ नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोनांतर्गत आने वाले विभिन्न बस्तियों व मोहल्लों का मैराथन दौरा किया तथा वार्ड व बस्तियों में प्रगतिरत निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण कर कार्यो की कार्यप्रगति का धरातलीय स्तर पर अवलोकन किया। इस दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय अयोध्यापुरी बस्ती पहुंचे, वहाॅं पर  निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों का निरीक्षण किया, उनकी गुणवत्ता को देखा तथा निर्माण कार्यो के दौरान उत्पन्न अवरोधों को दूर कर कार्यो में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

              इसी प्रकार अयोध्यापुरी में स्थित तालाब का किये गये गहरीकरण कार्य का अवलोकन भी आयुक्त श्री पाण्डेय ने किया, उन्होने अयोध्यापुरी बस्ती के अंदर विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करते हुये बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था को देखा तथा पानी निकासी में आने वाले अवरोधों को तत्काल दूर करने एवं निरंतर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। अयोध्यापुरी बस्ती में निगम द्वारा नाली का निर्माण कराया जाना हैं, आयुक्त श्री पाण्डेय ने उक्त साईड का भी निरीक्षण किया, इसी प्रकार मेन रोड दर्री में निर्माणाधीन बाउण्ड्रीवाल के निर्माण कार्य तथा तुलसीनगर प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण भी आयुक्त श्री पाण्डेय ने किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये। इस मौके पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सरोज शांडिल्य, एल्डरमेन मनोज अग्रवाल, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर लीलाधर पटेल, सहायक अभियंता यशवंत जोगी, प्रमोद जगत आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

              मानदण्डों के अनुरूप निर्माण नहीं, तोड़कर पुनः बनायें निर्माण एजेंसी

              नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निर्माण एजेंसी के माध्यम से अयोध्यापुरी में स्कूल भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, आयुक्त श्री पाण्डेय ने उक्त प्रगतिरत निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण में पाया गया कि उक्त निर्माण कार्य का ऊपरी हिस्सा निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप नहीं है, जिसे गंभीरता से लेते हुये आयुक्त श्री पाण्डेय ने उक्त ऊपरी निर्माण कार्य को तोड़कर पुनः निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप निर्माण कार्य कराये जाने के निर्देश अधिकारियांे व निर्माण एजेंसी को दिये।

              निर्माणाधीन स्कूल व आंगनबाड़ी में बाउण्ड्रीवाल भी बनेगी

              नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा गोपालपुर बस्ती में स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, आयुक्त श्री पाण्डेय ने उक्त निर्माणाधीन व प्रगतिरत कार्य का औचक निरीक्षण किया, कार्य की गुणवत्ता व कार्यप्रगति का अवलोकन किया। उन्होने उक्त निर्माणाधीन स्कूल व आंगनबाड़ी भवन को व्यवस्थित करने के लिये बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराये जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

              दिन में जल रही स्ट्रीट लाईट, नाराजगी जताई

              भ्रमण के दौरान कुछ स्थानों पर दिन को भी स्ट्रीट लाईट जल रही थी तथा समय पर इन लाईटों को बंद नहीं किया गया था, इस पर आयुक्त श्री पाण्डेय गहरी नाराजगी जताई तथा तत्काल स्ट्रीट लाईट को बंद किये जाने के निर्देश दिये, उन्होने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करायें कि समय पर स्ट्रीट लाईट जले और सुबह निर्धारित समय पर स्ट्रीट लाईट बंद की जाए ताकि विद्युत का अपव्यय न हो।

              दुकान के सामने कचरा, लगा अर्थदण्ड

              भ्रमण के दौरान आयुक्त ने पाया कि अयोध्यापुरी क्षेत्र के कुछ दुकानों के सामने दुकानों से निकले हुये कचरे को डम्प कर दिया गया है, जिससे गंदगी फैल रही है, इसे गंभीरता से लेते हुये उन्होने संबंधित दुकानदारों पर अर्थदण्ड लगाने तथा वहाॅं की साफ-सफाई कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

              बस्तियों में सफाई कार्यो का जायजा लिया

              आयुक्त श्री पाण्डेय ने बस्तियों के साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होने नालियों की नियमित सफाई, सफाई के पश्चात एकत्रित अपशिष्ट का तुरंत उठाव एवं परिवहन किए जाने के निर्देश  अधिकारियों को दिए। उन्होने अधिकारियों से कहा कि साफ-सफाई कार्यो पर विशेष ध्यान दें तथा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाए, लोगों को लगातार समझाईश दें कि वे सड़क, नाली व सार्वजनिक स्थान पर कचरा न डालें, स्वच्छता दीदियों के वाहन में ही कचरे को दें तथा निगम की सफाई व्यवस्था में अपनी सहभागिता प्रदान करें।   


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories