KORBA: कोरबा की बेटी सरगुजा के अधीक्षक-भूअभिलेख की कर्तव्यनिष्ठा ने सरगुजा को दिलाया राष्ट्रपति से सम्मान…

              • भू अभिलेखों का आधुनिकीकरण, कलेक्टर कुंदन कुमार ने प्राप्त किया राष्ट्रपति से सम्मान।

              KORBA: कोरबा के वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं नगर पंचायत छुरीकला के एल्डरमेन गोविंद सिंह नेताम की पुत्री एवं सरगुजा की अधीक्षक-भूअभिलेख उषा नेताम एवं उनकी टीम की कर्तव्यनिष्ठा ने सरगुजा को भूमि सम्मान 2023 प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित कराया। कलेक्टर कुंदन कुमार ने राष्ट्रपति से यह सम्मान प्राप्त किया। श्री कुमार के साथ उषा नेताम भी शामिल थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा को भूमि सम्मान 2023 प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के राजस्व विभाग और सरगुजा जिला प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को भूमि प्रबंधन के लिए सम्मान मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। राज्य स्तर पर राजस्व विभाग सचिव नीलम नामदेव एक्का, महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक किरण कौशल, संचालक भूअभिलेख रमेश शर्मा को सम्मान प्रदान किया गया। विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों सरगुजा कलेक्टर कुन्दन कुमार ने भूमि सम्मान 2023 प्लेटिनम अवार्ड प्राप्त किया। इनके साथ अधीक्षक, भू अभिलेख उषा नेताम तथा सब रजिस्ट्रार सिद्धार्थ शंकर मिश्रा भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति द्वारा देश में नौ राज्य के 68 जिलों को भू-अभिलेखों के आधुनिकीकरण, ग्राम नक़्शों के डिजिटलाइज़ेशन, अभिलेख़ागार के मार्डनाइजेशन और लैंड रिकॉर्ड्स के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए भूमि सम्मान प्लैटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

              बता दें कि डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मार्डनाइजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) अंतर्गत सरगुजा में बेहतर काम हुए है जिससे लोगों को भूमि संबंधी जानकारियां मिलना आसान हुआ है। डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकार्ड मार्डनाइजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में भूमि प्रबंधन से जुड़े 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसी तरह भूमि प्रबंधन से जुड़े चार घटकों, लैण्ड रिकार्ड का डिजिटाइजेशन, पंजीयन कार्यालय से समन्वय, माडल रिकार्ड रूम की स्थापना में प्रदेश के सरगुजा जिले में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। सरगुजा जिला भूमि प्रबंधन में देश के शीर्ष जिलों में शामिल है। इस कार्य में उषा नेताम अधीक्षक भू-अभिलेख एवं उनकी टीम का कार्य सराहनीय रहा, जिसके कारण सरगुजा को यह अवार्ड मिला। ज्ञातव्य हो कि उषा नेताम की छोटी बहन श्रीमती निशा नेताम जिला जांजगीर चाम्पा में संयुक्त कलेक्टर के पद पर सेवारत हैं, वहीं छोटा भाई प्रेम प्रताप सिंह नेताम छुई खदान जिला राजनांदगांव में गवर्नमेंट कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सेवारत हैं। उषा नेताम के दादा जी स्व. अनंद सिंह नेताम जांजगीर ब्लॉक में कई साल तक नायब तहसीलदार के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories