कोरबा: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव… एक दिन पहले घर से निकला था; फिर लौटा ही नहीं, फांसी लगाकर दी जान

              KORBA: कोरबा में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। वो एक दिन पहले ही घर से निकला था। फिर लौटा ही नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

              संडैल निवासी चंद्र कुमार बिंझवार(19) ने 8वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। चंद्र कुमार खेती किसानी में पिता का हाथ बंटाता था। बाकी समय घर में ही रहता था। उसने रोज की तरह रविवार को दोपहर मे खाना खाया था। इसके बाद वह घर में ही था।

              सूचना मिलने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे।

              सूचना मिलने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे।

              बताया गया कि रविवार शाम को वह अचानक घर से निकल गया था। फिर रात तक घर ही नहीं लौटा। इस पर उसके परिजनों ने उसकी तलाश की। मगर उसका कुछ पता नहीं चला। आस-पास परिजनों से भी पूछताछ की गई, लेकिन उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली।

              अगले दिन मिला शव

              उधर, सोमवार सुबह गांव के लोक खेत की तरफ गए थे, तब उन्होंने एक पेड़ से लटका हुआ युवक का शव देखा। इसके बाद परिजनों को इस बात की सूचना दी। पुलिस को भी सूचना दी गई थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories