कोरबा: लापता युवक की जंगल में मिली लाश… गले पर रस्सी के निशान, मौके पर मृतक की बाइक, शराब की खाली बोतल, पानी का पाउच बरामद

              कोरबा: जिले के ओमपुर के जंगल में बुधवार को एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान ग्राम आमाडांड निवासी 40 वर्षीय बसंत कोसले के रूप में की गई है। युवक मंगलवार शाम से लापता था। उसके गले पर रस्सी से गला घोंटे जाने के निशान पाए गए हैं। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम आमाडांड निवासी बसंत कोसले (40 वर्ष) मंगलवार शाम साढ़े 6 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने गांव में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार को युवक की लाश ओमपुर से सटे जंगल में मिली। ये जगह SECL की विभागीय कॉलोनी से महज 300 मीटर की दूरी पर है। जंगल में युवक की लाश मिलते ही लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई।

              ओमपुर के जंगल में बुधवार को एक युवक की लाश मिली है।

              ओमपुर के जंगल में बुधवार को एक युवक की लाश मिली है।

              आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान बसंत कोसले के रूप में की। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिवारवालों और लोगों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि युवक बिलासपुर के सीपत में ठेका मजदूर था और कुछ दिनों पहले ही छुट्टी लेकर कोरबा के आमाडांड अपने घर आया था। वो मंगलवार शाम को पत्नी-बच्चों से बात करके अपनी बाइक से घर से निकला। उसने थोड़ी देर के बाद घर वापस लौट आने की बात कही थी, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा और आज उसकी लाश जंगल में मिली।

              मौके पर रजगामार चौकी पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची।

              मौके पर रजगामार चौकी पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची।

              रजगामार चौकी प्रभारी अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि शव से कुछ ही दूरी पर मृतक की दोपहिया भी मिली है। मृतक के गले पर रस्सी के निशान हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने कहा कि मौके पर शराब की 4 खाली बोतल, डिस्पोजेबल ग्लास और पानी के पाउच भी पाए गए हैं। इससे आशंका है कि जिसके साथ बैठकर उसने शराब पी, उसी ने किसी बात पर उसकी हत्या कर दी।

              मृतक के भाई ने भी बसंत की हत्या की आशंका जताई है। चौकी प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories