कोरबा: हाथी ने बाइक सवार 2 युवकों पर किया हमला… जैसे-तैसे भागकर घंटों तक गड्ढे में छिपे रहे, भड़के हाथी ने गाड़ी पर निकाला गुस्सा

              KORBA: कोरबा वनमंडल के मदनपुर गांव के पास हाथी ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों उठकर भागने लगे। हाथी ने दोनों युवकों को काफी दूर तक दौड़ाया। हाथी से बचने के लिए दोनों युवक भागकर एक गड्ढे में जा छिपे। अपनी जान बचाने के लिए दोनों कई घंटों तक गड्ढे में ही छिपे रहे। इधर हाथी ने अपना पूरा गुस्सा युवकों की बाइक पर निकाल दिया।

              जानकारी के मुताबिक, दो युवक रेवा राम (25 वर्ष) और चैत राम (22 वर्ष) बाइक पर सवार होकर मदनपुर की ओर आ रहे थे। यहां उनका सामना एक हाथी से हो गया। हाथी ने बाइक को देख उसे पीछे से लात मारी, जिससे दोनों युवक गाड़ी से नीचे गिर पड़े। हाथी को देख वे बहुत डर गए और जंगल की ओर भागने लगे। हाथी ने भी उन्हें काफी दूर तक दौड़ाया।

              दोनों युवक भागकर जैसे-तैसे एक गड्ढे में जा छिपे। घंटों युवक उस गड्ढे में छिपे रहे। इधर हाथी ने युवकों को न देख उनकी बाइक पर पूरा गुस्सा निकाल दिया। हाथी ने उनकी बाइक को तहस-नहस कर डाला। सुबह होने पर दोनों युवकों ने इस घटना की सूचना वन विभाग को दी।

              दोनों युवक मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया।

              दोनों युवक मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया।

              सूचना मिलते ही बुधवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गड्ढे से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दोनों बाइक सवार मामूली रूप से घायल हैं। घायलों ने बताया कि बाइक रेवा राम चला रहा था और चैत राम पीछे बैठा हुआ था, तभी अचानक हाथी से उनका सामना हो गया। दोनों युवक बगदरी ग्राम के रहने वाले हैं। इधर वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              कुपोषण के खिलाफ बलौदाबाजार की बड़ी पहल-सुपोषित बचपन अभियान...

                              रायपुर : बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा

                              ग्रामोद्योग सचिव ने किसानों की आय बढ़ाने और धागाकरण...

                              रायपुर : कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई

                              दुर्ग जिले के 135 खाद विक्रय केंद्रों का औचक...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

                              विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी आधुनिक और उपभोक्ता...

                              Related Articles

                              Popular Categories